Top 4 Intraday Stocks: अमेरिकी फेड की हॉकिश कमेंट्री से बाजार में चौथे दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 80 प्वाइंट की रिकवरी के बावजूद निफ्टी 24000 के नीचे नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी भी 650 प्वाइंट फिसल गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने युनाइटेड ब्रुअरीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने ट्रेंट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए प्रेस्टीज पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एस्ट्रा माइक्रोवेव पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः United Breweries
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने United Breweries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2020 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 28 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 40-45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 24 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Trent में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Trent में 7103 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 7350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6900 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Prestige Estates
Trader & Market Expert अमित सेठ ने Prestige Estates पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Prestige Estates में 1889 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1920 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1860 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Astra Microwave Products
Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Astra Microwave Products का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Astra Microwave Products के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 843 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1000 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)