Get App

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

United Breweries के स्टॉक में NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2020 के स्ट्राइक वाली कॉल 28 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 40-45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 24 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 11:42 AM
गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Astra Microwave Products पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 843 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: अमेरिकी फेड की हॉकिश कमेंट्री से बाजार में चौथे दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 80 प्वाइंट की रिकवरी के बावजूद निफ्टी 24000 के नीचे नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी भी 650 प्वाइंट फिसल गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने युनाइटेड ब्रुअरीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने ट्रेंट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए प्रेस्टीज पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एस्ट्रा माइक्रोवेव पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः United Breweries

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने United Breweries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2020 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 28 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 40-45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 24 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Trent

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Trent में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Trent में 7103 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 7350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6900 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें