निफ्टी जब तक 23805-23847 के लेवल को नहीं करता पार, तब तक SELL ऑन राइज की रणनीति पर करें काम: वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक ने सभी नीचे के लक्ष्य को पूरा किया है। 50815 के नीचे गिरने पर 200DEMA तक जा सकता है। आज डेली चार्ट पर सभी स्तर पूरे, वीकली सपोर्ट 49399 (50WEMA) पर है। HDFC बैंक में FIIs की भारी बिकवाली दिखी। अब PSU बैंक भी दबाव में नजर आ रहा है।

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि जबतक 23805/23847 पार नहीं होते SELL और SELL ऑन राइज की रणनीति अपनाएं।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि SELL और SELL ऑन राइज रणनीति काम कर गई। 23820 के नीचे गिरने पर 200DEMA की तरफ स्विंग होगा। डेली चार्ट पर सभी लेवल पूरे हुए है। अब वीकली निकटतम औसत 23226 (50WEMA) पर है। FIIs अभी भी कैश और F&O में बड़े पैमाने पर बेच रहे हैं, इंडेक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली। वहीं नेट शॉर्ट पोजिशन 2.12 लाख पर रही। अब सबसे बड़ा कॉल कॉन्संट्रेशन ज़ोन 23800 और 23700 पर है। 23500 के पुट पर कॉल के मुकाबले ज्यादा OI, पुट का कॉन्संट्रेशन 23300 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि जबतक 23805/23847 पार नहीं होते SELL और SELL ऑन राइज की रणनीति अपनाएं। एक्सपायरी को देखते हुए फिलहाल 23513-23438 का स्तर अहम है। पुट कॉन्संट्रेशन 200 DEMA पर है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 23660-23738 पर है जबकि दूसरा रजिस्टेंस 23805-23847/883 के स्तर पर है। वहीं इसका पहला बेस 23513-23438 पर है जबकि दूसरा बेस 23363-23310/23226(50WEMA) पर है। ऐसे में निफ्टी में बेस 1 से रेजिस्टेंस 1 और 2 की तरफ पुलबैक संभव है। अगर रेजिस्टेंस 1 और 2 तक पहुंचता है, तो यह फिर से शॉर्ट करने का जोन होगा। बेस 1 काफी अहम, अगर बेस1 को तोड़ा तो 23226 (50WEMA) तक जा सकता है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति


बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक ने सभी नीचे के लक्ष्य को पूरा किया है। 50815 के नीचे गिरने पर 200DEMA तक जा सकता है। आज डेली चार्ट पर सभी स्तर पूरे, वीकली सपोर्ट 49399 (50WEMA) पर है। HDFC बैंक में FIIs की भारी बिकवाली दिखी। अब PSU बैंक भी दबाव में नजर आ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मंथली कॉन्ट्रैक्ट में अब पुट का कॉन्संट्रेशन 50000/49500 पर है। जिसके चलते बैंक निफ्टी में ओवरसोल्ड ज़ोन से पुलबैक मिल सकता है। अगर बैंक निफ्टी अपने रजिस्टेंस 1 (50357-50578) को पार करता है, तो यह 50831 और कल के निचले स्तर को भी टेस्ट करेगा। लेवल को ध्यान में रखकर ट्रेड करें, 50831 को पार नहीं करता तो SELL ऑन राइज की रणनीति अपनाएं। अगर कल का निचला स्तर ब्रेक होता है, तो 49757-551 और 49399 (50WEMA) संभव है।

Nifty 200 DMA: निफ्टी की आखिरी उम्मीद 200 DMA,जानिए मार्केट का क्या होगा अगला कदम!

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 14, 2024 9:11 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।