बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल FIIs की बिकवाली ज्यादा नहीं थी। उसके सामने कल DIIs ने बड़ी खरीदारी की। PNB हाउसिंग की ब्लॉक एडजेस्ट करने के बावजूद DIIs की बड़ी खरीदारी की। FII ने कल 2,500 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि DIIs ने 6145 करोड़ रुपये की खरीदारी की। तो बड़ा सवाल ये है कि बेचा किसने जिससे निफ्टी 350 प्वाइंट गिरा?
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि मार्केट में रोज-रोज FIIs और DIIs के आंकड़े दिखाकर एनालिसिस नहीं होता। छोटी अवधि में सेंटिमेंट का असर सबसे ज्यादा होता है। इस समय सेंटिमेंट खराब है। निफ्टी भले ही 10% गिरा, लेकिन पोर्टफोलियो 40% टूटे हैं। जब घर से पैसा जाना शुरू होता है तो दुख होता है। इस समय रिटेल दुखी है और क्योंकि घर से पैसा गया है। बाजार का काम हर महीने पैसा बनाकर देने का नहीं है। बाजार में ये दौर पहले भी आया था और आगे भी आएगा। अगर आपको बिना रिस्क के रिटर्न चाहिए तो FD में पैसे लगाएं। इक्विटी निवेश में रिस्क है, तभी रिटर्न भी ज्यादा है।
कल निफ्टी ने इंट्राडे में 200 DMA तोड़ा, लेकिन उसके ऊपर बंद हुआ। 200 DMA तोड़ने पर निफ्टी की चाल का क्या है हाल का इतिहास पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि पिछली बार 10 मार्च 2023 को निर्णायक तौर पर 200 DMA के नीचे आया। 10 मार्च 2023 को निफ्टी का स्तर 17300 के करीब था। एक दिसंबर 2022 के 18887 शिखर से निफ्टी 11% फिसला था। मार्च 2023 में 17 दिनों बाद निफ्टी 200 DMA के ऊपर निकल पाया था। 200 DMA के नीचे 3% और गिरा। अगर यही कहानी रिपीट हुई तो 22,700-22,800 पर आखिरी सपोर्ट है। हो सकता है एक बार 200 DMA बचा कर अगले हफ्ते उसे तोड़ दे ।
लेकिन बाजार गिर क्यों रहा है ?
अनुज ने कहा कि बाजार के गिरने का मुख्य कारण है मंदी का रिस्क। खपत के लिहाज से Q2 नतीजे बेहद हाल-फिलहाल में सबसे खराब है। बड़ा सवाल: क्या सरकारी खर्च सुस्त पड़ रहा है, जिससे नतीजे खराब आ रहे हैं?बाजार को अब महाराष्ट्र के चुनावों का भी रिस्क लग रहा है। अगर महाराष्ट्र में BJP की हार हुई तो पोलिकल रिस्क बढ़ेगा।
अगर ट्रेडर हैं तो स्क्रीन का सम्मान करें। अगर शॉर्ट करके पैसा बन रहा है तो बनाएं। जहां रैली फेल हो वहां बेचकर पैसा बन रहा है। इंट्राडे में शॉर्ट कवरिंग के लिए भी तैयार रहें। निवेशक हैं तो अपने पोर्टफोलियो पर ध्यान दें। अच्छे शेयर जोड़ें, खराब शेयरों से निकलें है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,500-23,550 (200 DMA, कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,400-23,450 (ऑप्शंस आंकड़े) पर है। अगर 23,400 टूटा तो 23,150-23,200 तक तेज गिरावट संभव है। पहला रजिस्टेंस 23,650-23,740 (ऑप्शंस आंकड़े) पर है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,800-23,850 (पुराना सपोर्ट जोन) पर है। जब तक निफ्टी 23,850 के ऊपर बंद ना हो तब तक हर रैली में बिकवाली का रिस्क बना है। रणनीति वही रहेगी जहां कमजोरी के पहले संकेत मिलें शॉर्ट करें। इंट्रा-डे में शॉर्ट कवरिंग के लिए भी तैयार रहें।
कल बैंक निफ्टी ने भी अक्टूबर का निचला स्तर तोड़ा दिया। बैंक निफ्टी में 200 DMA भी अभी थोड़ा दूर है। बैंक निफ्टी का 200 DMA 49,735 पर है। पहला सपोर्ट 49,700-49,800 (200 DMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 49,000-49,200 पर है। बैंक निफ्टी में रजिस्टेंस की बात थोड़ी बेमानी है। 1100 प्वाइंट एक दिन में गिरे इंडेक्स पर क्या रजिस्टेंस बोलें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।