Get App

UPI से गलत अकाउंट में पैसा चला गया तो वापस कैसे मिलेगा? तुरंत करें ये काम

UPI payment mistake: UPI से गलत अकाउंट में पैसा पहुंचने पर तुरंत क्या करना चाहिए, जानिए बैंक में शिकायत से लेकर रकम वापस मिलने तक की पूरी प्रक्रिया। UTR नंबर और ट्रांजैक्शन डिटेल संभालना जरूरी है, क्योंकि सफल पेमेंट अपने आप रिवर्स नहीं होता।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 3:06 PM
UPI से गलत अकाउंट में पैसा चला गया तो वापस कैसे मिलेगा? तुरंत करें ये काम
UPI से बड़ी रकम भेजते समय सिर्फ UPI ID देखकर पेमेंट न करें।

UPI payment mistake: UPI ने पैसे भेजना बेहद आसान कर दिया है। लेकिन इसी जल्दबाजी में कई बार गलती भी हो जाती है। किसी को पैसे भेजने थे और गलत UPI ID या मोबाइल नंबर पर पेमेंट हो गया। ट्रांजैक्शन भी सफल हो गया। अब पैसा वापस कैसे आएगा?

ऐसी स्थिति में सबसे पहले घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि सफल UPI पेमेंट आमतौर पर अपनी तरफ से ऐप में जाकर कैंसिल नहीं किया जा सकता। पैसा वापस लेने के लिए बैंक और UPI ऐप के जरिए शिकायत करनी होती है।

सबसे पहले ट्रांजैक्शन की डिटेल निकालें

जिस UPI पेमेंट में गलती हुई है, उसकी पूरी डिटेल संभालकर रखें। UPI ऐप में जाकर ट्रांजैक्शन खोलें और UTR या ट्रांजैक्शन नंबर नोट कर लें। कितने रुपये भेजे गए, कब भेजे गए और किस UPI ID पर गए, इसकी जानकारी भी सेव कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें