UPL Share Price : UPL के शेयर में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस शेयर में आज 5 फीसदी की तेज गिरावट आई है। फिलहाल 1.05 बजे के आसपास यह शेयर 34.15 रुपए यानी 5.51 फीसदी की गिरावट के साथ 585 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका इंट्राडे लो 583.30 रुपए और इंट्राडे हाई 619.65 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक लो 563.15 रुपए और 52 वीक हाई 812.20 रुपए है। आज आई गिरावट के यह स्टॉक निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स पर टॉप लूज़र्स में शामिल है।
UPL में तेज गिरावट क्यों?
पहली तिमाही में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ सुस्त रही है,हालांकि फॉरेक्स गेन से रेवेन्यू को सपोर्ट मिला है। कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट से कच्चे माल की लागत बढ़ी है। पीक सीजन से पहले वर्किंग कैपिटल की जरूरत संभव है। मैनेजमेंट के मुताबिक ग्रॉस प्रॉफिट में आगे नरमी संभव है। वॉल्यूम के चलते FY27 के लिए 7-11% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस दिया गया है। FY27 के लिए 10-14% EBITDA ग्रोथ का गाइडेंस बरकरार है। कमजोर गाइडेंस के चलते आज इस शेयर पर दबाव बना है।
रीस्ट्रक्चरिंग को लेकर अनिश्चितता
ADVANTA IPO को SEBI की मंजूरी मिल गई है। रेगुलेटरी मंजूरी के बाद क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार रीस्ट्रक्चरिंग पर काम जारी है। कंपनी ने हाल ही में कई कॉर्पोरेट घोषणाएं की हैं। 3 अगस्त, 2026 को UPL ने रेगुलेशन 30 (LODR) के तहत मैनेजमेंट में बदलाव की घोषणा की है।
UPL पर जेफरीज की खरीदारी की राय है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपना टारगेट घटा कर 715 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। इसका कहना है कि आय अनुमान के मुताबिक रही है लेकिन EBITDA और मुनाफे से निराशा हुई है। कंपनी को फॉरेक्स का सहारा मिला है। लेकिन EBITDA पर दबाव दिखा है। इन्वेंट्री गेन के बावजूद मुनाफे में खास दम नहीं है। वर्किंग कैपिटल बढ़ा है। नेट कर्ज सालाना आधार पर स्थिर रहा है।
UPL पर HSBC की खरीदारी की राय है। इसने स्टॉक पर 880 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। Q1 में रेवेन्यू और EBITDA अनुमान के मुताबिक रहे हैं। सभी कारोबार में मजबूत प्रदर्शन से नतीजों को बूस्ट मिला है। FY27 में 10-14% EBITDA ग्रोथ का गाइडेंस बरकरार है। रीस्ट्रक्चरिंग तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रही है। शेयर FY28 EV/EBITDA के 6x वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है।
DAM कैपिटल ने UPL पर खरीदारी की राय देते हुए। 870 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 स्थिर रहा है। लेकिन रीस्ट्रक्चरिंग अब भी बड़ा फोकस है। FY27 में रेवेन्यू 7-11% और EBITDA में 10-14% ग्रोथ का गाइडेंस दिया गया है। El NINO के जोखिम और किसानों की कमजोर कमाई के चलते सतर्क रहने की जरूरत है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।