Cochin Shipyard share: सरकारी डिफेंस कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयरों में आज 27 नवंबर को एक बार फिर 5 फीसदी अपर सर्किट लगा है। यह स्टॉक BSE पर 1503.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। यह लगातार तीसरा दिन है जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा। इस दौरान यह स्टॉक करीब 16 फीसदी भाग चुका है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 39,543 करोड़ रुपये हो गया है। हालिया तेजी के बावजूद यह स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई से अब भी करीब 50 फीसदी नीचे है। स्टॉक का रिकॉर्ड हाई 2977.10 रुपये और 52-वीक लो 560 रुपये है।
