Get App

Urban Company Share Price: ₹2500 करोड़ का QIP खुलने के बाद शेयर में बिकवाली, 3% तक लुढ़का

Urban Company Share Price: अर्बन कंपनी भारत, UAE, सिंगापुर और सऊदी अरब में एक मल्टी कैटेगरी होम सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है। इसका InstaHelp वर्टिकल बुकिंग के 10-15 मिनट के अंदर सफाई, बर्तन धोने, कपड़े धोने और खाना बनाने के लिए लोग मुहैया कराने जैसी सर्विसेज देता है

Ritika Singhअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 3:05 PM
Urban Company Share Price: ₹2500 करोड़ का QIP खुलने के बाद शेयर में बिकवाली, 3% तक लुढ़का
Urban Company 17 सितंबर 2025 को ​लिस्ट हुई थी।

होम सर्विसेज देने वाली अर्बन कंपनी के शेयरों में 17 नवंबर को दिन में 3 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। बीएसई पर शेयर 166.05 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 25600 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने एक दिन पहले अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) खोला। फ्लोर प्राइस 161.03 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 2500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

कंपनी अपने विवेक से, इश्यू के लिए तय किए गए फ्लोर प्राइस पर अधिकतम 5 प्रतिशत तक की छूट दे सकती है। इश्यू प्राइस को QIP के लिए नियु​क्त किए गए बुक रनिंग लीड मैनेजरों के साथ परामर्श करके किया जाएगा। जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल इंस्टाहेल्प बिजनेस के लिए, मार्केटिंग से जुड़े कामों के लिए, टेक्नोलॉजी के विकास और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किया जाएगा।

अर्बन कंपनी भारत, UAE, सिंगापुर और सऊदी अरब में एक मल्टी कैटेगरी होम सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है। इसके प्लेटफॉर्म पर क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, अप्लायंसेज रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज मिलती हैं। इसका InstaHelp वर्टिकल बुकिंग के 10-15 मिनट के अंदर सफाई, बर्तन धोने, कपड़े धोने और खाना बनाने के लिए लोग मुहैया कराने जैसी सर्विसेज देता है।

सितंबर 2025 में हुई थी लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें