होम सर्विसेज देने वाली अर्बन कंपनी के शेयरों में 24 अगस्त को अच्छी तेजी है। BSE पर शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 8.6 प्रतिशत तक उछलकर 172.30 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 168.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 25900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इस उछाल की अहम वजह हैं- कंपनी और केंट RO सिस्टम के बीच हुए विवाद का नतीजा और UBS की ओर से 'बाय' रेटिंग के साथ शुरू किया गया कवरेज। दरअसल अर्बन कंपनी ने केंट RO सिस्टम के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि और अपमानजनक प्रचार का केस दायर किया था।
