Get App

Urban Company Shares: अर्बन कंपनी के शेयर 7% लुढ़के, लिस्टिंग हाई से 44% नीचे आया भाव, जानिए कारण

Urban Company Share Price: अर्बन कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे आने के बाद कंपनी का शेयर करीब 7 प्रतिशत टूटकर 116.58 रुपये तक आ गया। यह सितंबर 2025 में लिस्टिंग के बाद इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। मौजूदा भाव पर यह स्टॉक अपने IPO प्राइस से करीब 25–28 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 3:37 PM
Urban Company Shares: अर्बन कंपनी के शेयर 7% लुढ़के, लिस्टिंग हाई से 44% नीचे आया भाव, जानिए कारण
Urban Company Share Price: यह शेयर अब भी अपने 103 रुपये के IPO प्राइस के मुकाबले लगभग 13% ऊपर बना हुआ है

Urban Company Share Price: अर्बन कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे आने के बाद कंपनी का शेयर करीब 7 प्रतिशत टूटकर 116.58 रुपये तक आ गया। यह सितंबर 2025 में लिस्टिंग के बाद इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। मौजूदा भाव पर यह स्टॉक अपने लिस्टिंग के बाद बनाए हाई से करीब 44 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

अर्बन कंपनी ने 23 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 382.68 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 287.92 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि, बढ़ते निवेश और एकमुश्त खर्चों के चलते कंपनी को इस तिमाही में 21.26 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹231.84 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही नतीजों पर नए लेबर कोड के लागू होने से जुड़ा ₹2.69 करोड़ का एकमुश्त असर भी शामिल रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें