इस कंपनी के ₹700 करोड़ शेयरों का लॉक-इन खत्म, आपके पोर्टफोलियो में है?

Shares Lock-in Ends: जब किसी कंपनी के शेयरों के एक बड़े हिस्से का लॉक-इन पीरियड समाप्त होता है तो इसका शेयरों की चाल पर काफी असर दिखने के आसार रहते हैं। इसकी वजह ये है कि मार्केट में लेन-देन के लिए शेयरों की उपलब्धता एकाएक बढ़ जाती है। यहां ऐसे ही एक स्टॉक की डिटेल्स दी जा रही है, जिसके करीब ₹700 करोड़ के शेयरों का एक महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 8:51 AM
Urban Company Share Price: पिछले महीने लिस्ट हुई अर्बन कंपनी के करीब ₹700 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन आज खत्म होना है। शेयरहोल्डर्स के एक महीने का लॉक-इन खत्म होने के एक दिन पहले 9.33% की बढ़त के साथ ₹164.60 पर बंद हुए थे।

Urban Company Share Price: पिछले महीने लिस्ट हुई अर्बन कंपनी के करीब ₹700 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन आज खत्म होना है। शेयरहोल्डर्स के एक महीने का लॉक-इन खत्म होने के एक दिन पहले 9.33% की बढ़त के साथ ₹164.60 पर बंद हुए थे। हालांकि इंट्रा-डे में यह 11.16% उछलकर ₹167.35 के भाव तक पहुंच गया था। यह इसके शेयरों के लिए लिस्टिंग के बाद से दूसरा सबसे अच्छा दिन रहा। घरेलू स्टॉक मार्केट में इसके शेयरों की 17 सितंबर को एंट्री हुई थी। इसके ₹1,900 करोड़ के आईपीओ के तहत आईपीओ निवेशकों को ₹1 की फेस वैल्यू वाले ₹103 के शेयर जारी हुए थे।

Urban Company के कितने शेयरों का लॉक-इन खत्म? क्या है इसका मतलब?

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक आज गुरुवार 16 अक्टूबर को अर्बन कंपनी के 4.15 करोड़ शेयरों का लॉक-इन खत्म हो रहा है। यह कंपनी की कुल 3% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है। बुधवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की वैल्यू करीब ₹700 करोड़ है। हालांकि ध्यान दें कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब इन शेयरों की बिकवाली होना नहीं है बल्कि इसका मतलब ये है कि ये शेयर अब ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गए हैं यानी कि अगर शेयरहोल्डर चाहें तो इसका लेन-देन कर सकते हैं।


कैसी थी अर्बन कंपनी की लिस्टिंग और अब तक कैसा रहा शेयरों का सफर?

ऑनलाइन मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी के शेयरों की घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई थी। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 108 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके ₹1,900.24 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹103.00 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। फिर 17 सितंबर को BSE पर इसकी ₹161.00 और NSE पर ₹162.25 पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 57% का लिस्टिंग गेन (Urban Company Listing Gain) मिला था। लिस्टिंग के महज कुछ ही दिनों बाद यह बीएसई पर ₹201.00 के रिकॉर्ड हाई पर चला गया यानी कि आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया। हालांकि फिर रिकॉर्ड हाई से 25.62% टूटकर 14 अक्टूबर को यह लिस्टिंग के बाद के रिकॉर्ड निचले स्तर ₹149.50 पर आ गया।

कंपनी के बारे में

अर्बन कंपनी एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जो होम और ब्यूटी सर्विसेज मुहैया कराती है। देश के 51 शहरों में इसकी मौजूदगी है और साथ ही इसका कारोबार यूएई और सिंगापुर में भी फैला हुआ है। इसके प्लेटफॉर्म पर क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, एंप्लाएंसेज रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने अपने ब्रांड नेटिव के जरिए वाटर प्योरिफायर और इलेक्ट्रिक डोर लॉक को लॉन्च कर होम सॉल्यूशंस बिजनेस में एंट्री की। जून 2025 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक इसके प्लेटफॉर्म पर औसतन 54,347 एक्टिव मंथली सर्विस प्रोफेशनल्स थे।

Urban Company IPO Listing: 57% का लिस्टिंग गेन, ₹103 के शेयर ने एंट्री पर मचाया धमाल, ऐसी है कारोबारी सेहत

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।