US Bear Market Alert: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी BlackRock ने अमेरिकी शेयर बाजार को लेकर अपना नजरिया कमजोर किया है। कंपनी ने अमेरिका की इक्विटी रेटिंग को ‘ओवरवेट’ से घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है। वहीं, Goldman Sachs ने अमेरिका में बियर मार्केट की आशंका जताई है। इसके पीछे बड़े कारण हैं, वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापार तनाव और अमेरिका में मंदी की आशंका।
