US Fed rate : US फेडरल रिज़र्व ने उम्मीद के मुताबिक, US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव के बावजूद, ब्याज़ दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ती महंगाई, कमज़ोर होती लेबर डिमांड और ईरान में युद्ध के कारण "अनिश्चित" के दौर से जूझ रही है। यह फ़ैसला 11-1 के बहुमत के साथ लिया गया है। यानी सभी सदस्यों ने स्टेटस-को के पक्ष में वोट किया। सिर्फ एक सदस्य स्टीफ़न मिरान (Stephan Miran) ने रेट कट का समर्थन किया।
