Get App

US Iran Deal: स्टॉक्स, गोल्ड या बॉन्ड... अमेरिका-ईरान समझौते के बाद कहां है कमाई का मौका? जानिए एक्सपर्ट्स से

US Iran Deal: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद कच्चा तेल सस्ता हो रहा है और बाजार की दिशा बदलती दिख रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अब स्टॉक्स, गोल्ड या बॉन्ड में से पैसा कहां लगाएं? एक्सपर्ट्स ने बताया है कि आने वाले समय में किस एसेट क्लास और किन सेक्टर्स में कमाई के बेहतर मौके बन सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 2:56 PM
US Iran Deal: स्टॉक्स, गोल्ड या बॉन्ड... अमेरिका-ईरान समझौते के बाद कहां है कमाई का मौका? जानिए एक्सपर्ट्स से
पश्चिम एशिया संकट के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई थी।

US Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने से कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गई है। इससे बाजार का माहौल बदलता दिख रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब रिटर्न का अगला बड़ा दौर शेयर बाजार से आ सकता है।

पश्चिम एशिया में तनाव के दौरान शेयर बाजार दबाव में था। लेकिन अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोबारा खुलने से तेल सप्लाई का बड़ा जोखिम कम हो गया है। इससे कई भारतीय कंपनियों की लागत घट सकती है। साथ ही विदेशी निवेशकों (FII) की वापसी की उम्मीद भी बढ़ी है।

शेयर बाजार को क्यों मिल सकता है फायदा?

Geojit Investments के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट का असर भारतीय शेयर बाजार पर सबसे ज्यादा पड़ा था, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से तेल खरीदकर पूरा करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें