Get App

US market : ट्रंप के खोदे गड्ढ़े में गिरा अमेरिका, ट्रंप के चीयर लीडर्स को लगा 210 अरब डॉलर का चूना

US market crash: मंदी की चिंताओं से अमेरिकी बाजारों में कल भारी गिरावट देखने को मिली। नैस्डैक 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया। डाओ जोंस और S&P 500 भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गए, क्रिप्टो करेंसियां भी 14 फीसदी तक टूट गईं। डॉलर इंडेक्स 4 महीनों के नीचे स्तर पर कायम है। क्रूड में नरमी से बाजार को थोड़ी राहत संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2025 पर 1:37 PM
US market : ट्रंप के खोदे गड्ढ़े में गिरा अमेरिका, ट्रंप के चीयर लीडर्स को लगा 210 अरब डॉलर का चूना
ट्रंप शपथग्रहण में शामिल हुए 5 अमेरिकी अरबपतियों को 210 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अमेरिकी बाजारों में हाल में आई गिरावट में एलॉन मस्क को 148 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है

Wall street : बचपन में सुना था कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं वो उसमें खुद गिरते हैं। डोनॉल्ड ट्रंप ने जो तमाशे दिखाए उसका असर अब खुद अमेरिका पर पड़ रहा है। मंदी के डर से कल अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट आई। नवंबर 2023 के बाद पहली बार डाओ जोंस 200 DMA के नीचे बंद हुआ।

सितंबर 2022 के बाद नैस्डैक में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली

नैस्डैक में सबसे ज्यादा गिरावट रही थी। कल के कारोबार में ये 4 फीसदी टूट गया था। सितंबर 2022 के बाद नैस्डैक में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। ट्रंप के शपथग्रहण में शामिल हुए 5 अरब पतियों को कल 210 अरब का नुकसान हुआ। हालांकि एक राहत की बात ये है कि ब्रेंट क्रूड 69 डॉलर के नीचे है।

मंदी की चिंताओं से अमेरिकी बाजारों में कल भारी गिरावट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें