अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को हाहाकार मच गया। बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट आई। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। इनवेस्टर्स ने ओल्ड इकोनॉमी, डेटा सेंटर्स से लेकर एआई से जुड़ी कंपनियों में भारी बिकवाली की। अप्रैल 2025 के बाद यह एक दिन में अमेरिकी बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। इसका असर 6 नवंबर को एशियाई बाजारों पर भी दिखा।
