Get App

US Markets :ईरान युद्ध के लंबा खिंचने का डर हुआ हावी, अमेरिकी शेयर छह महीने के निचले स्तर पर फिसले

US Markets :कल शुक्रवार को S&P 500 इंडेक्स 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ,जबकि टेक-हैवी Nasdaq 100 में 1.9% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में Nvidia Corp और Micron Technology Inc की सबसे ज्यादा भागीदारी रही

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 21, 2026 पर 12:21 PM
US Markets :ईरान युद्ध के लंबा खिंचने का डर हुआ हावी, अमेरिकी शेयर छह महीने के निचले स्तर पर फिसले
US Markets : गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक.के ट्रेडिंग डेस्क का कहना है कि जिन ग्राहकों को पहले ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद थी,उन्हें अब संदेह होने लगा है

US Markets : मध्य पूर्व में लंबे समय तक युद्ध चलने की आशंका को लेकर बढ़ती चिंता के बीच,अमेरिका के प्रमुख इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सितंबर के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। कल शुक्रवार को S&P 500 इंडेक्स 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ,जबकि टेक-हैवी Nasdaq 100 में 1.9% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में Nvidia Corp और Micron Technology Inc की सबसे ज्यादा भागीदारी रही। ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत में दोनों इंडेक्स 2% से ज़्यादा गिर गए थे। लेकिन बाद में इनमें कुछ रिकवरी आई।

स्मॉल-कैप रसेल 2000 इंडेक्स 2% नीचे गिर गया। जनवरी के शिखर से यह इंडेक्स 10% से ज़्यादा गिर गया है और करेक्शन ज़ोन में चला गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़कर $112 हो गईं है। जबकि Cboe वोलैटिलिटी इंडेक्स बढ़कर लगभग 27 पर पहुंच गया।

मध्य पूर्व में संघर्ष के लंबे खिंचने के डर के कारण शेयर बाज़ार में गिरावट आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम नहीं चाहते। इससे युद्ध के जल्द समाधान की उम्मीदें और भी धूमिल हो गईं।

इससे पहले शुक्रवार को CBS की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका ईरान में ज़मीनी सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहा है। जैसे-जैसे युद्ध तीन हफ़्ते पूरे होने के करीब पहुंच रहा है,ट्रेडर इस पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं कि क्या यह संघर्ष चार हफ़्तों में समाप्त हो जाएगा। बता दें कि यह वही समय-सीमा है जिसे ट्रंप ने पहले तय किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें