अमेरिकी शेयर बाजारों में 17 अप्रैल को बड़ी तेजी दिखी। एसएंडपी500 और नैस्डेक लगातार तीसरे दिन चढ़कर बंद हुए। दोनों ही सूचकांकों ने ऊंचाई के अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डाओ जोंस भी फरवरी के बाद सबसे हाई लेवल पर है। 17 अप्रैल को ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के ऐलान का अमेरिकी शेयर बाजारों पर पॉजिटिव असर पड़ा। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द स्थायी सीजफायर हो जाएगा।
