Get App

US Markets: ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को खोले बिना ईरान युद्ध बंद करने को तैयार,वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में दिखी 1% तक की तेज़ी

US Markets:वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप मिडिल ईस्ट संघर्ष को समाप्त करने के इच्छुक हैं। इस खबर के चलते मई का ब्रेंट क्रूड वायदा 1 फीसद से अधिक गिर गया है। इसके साथ ही वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में भी 1 फीसदी तक की तेज़ी देखने को मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 12:03 PM
US Markets: ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को खोले बिना ईरान युद्ध बंद करने को तैयार,वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में दिखी 1% तक की तेज़ी
Global Markets : एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इस महीने इसमें कुल 12.6 फीसदी की गिरावट आने की संभावना है

US Markets: आज मंगलवार, 31 मार्च को वॉल स्ट्रीट के वायदा सौदे 1 फीसदी तक भाग गए है। इससे अमेरिकी रेग्युलर बाजारों के मज़बूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। वहीं,तेल की कीमतें लगभग 1 फीसदी गिर गईं है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं। इससे बाजार में जोश आ गया है।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 10:45 बजे, Nasdaq-100 से जुड़े फ्यूचर्स में 0.55 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही थी। वहीं, S&P 500 के फ्यूचर्स में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि Dow Jones Industrial Average के फ्यूचर्स में 0.8 फीसदी का गेन देखने को मिल रहा था।

मंगलवार को तेल की कीमतों में भी नरमी आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वे होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोले बिना ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान खत्म करने को तैयार हैं।

इस खबर के बाद मई Brent crude फ्यूचर्स 1.22 डॉलर या 1.08 फीसदी गिरकर 111.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए। जबकि सत्र की शुरुआत में इनमें करीब 2 फीसदी की बढ़त हुई थी। मई का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को समाप्त हो रहा है,जबकि जून का ज्यादा एक्टिव कॉन्ट्रैक्ट 105.76 डॉलर पर दिख रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें