US India trade deal : ट्रेड डील के बाद CNBC-आवाज़ पर लगातार दिग्गजों का मेला लगा हुआ है। इस कड़ी में कमाई वाले सेक्टर्स और दमदार थीम्स पर खास बातचीत करते हुए 3P इन्वेस्टमेंट मैनेज्रस के CIO प्रशांत जैन, MOFSL के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल और जाने माने निवेशक विजय केडिया ने अपनी राय जाहिर की। US ट्रेड डील को MOFSL के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल मार्केट के लिए गेमचेंजर मान रहे हैं। CNBC-आवाज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ बड़ी टफ डील की है और मार्केट 2.0 शुरू हो सकता है। ट्रेड डील के बाद बाजार दिशा बदल गई है। इंडिया-US डील बड़ा गेमचेंजर साबित होगा। भारत ने अमेरिका के साथ टफ डील किया किया है। इससे एक्सपोर्ट में जोरदार उछाल की उम्मीद है। भारत सरकार ने अमेरिका से अच्छा नेगोशिएशन किया है। डील के बाद अब भारतीय बाजार का 2.0 दौर शुरू होगा। अब FIIs का पूरा नजरिया बदलने वाला है।
