Credit Cards

₹2700 करोड़ का बड़ा ऑर्डर हुआ कैंसल, शेयर में हाहाकार, 18% तक टूटा भाव

VA Tech Wabag Share Price: वीए टेक वाबैग के शेयरों में आज 18% की भारी गिरावट आई। कंपनी को सऊदी अरब सरकार से बड़ा झटका मिला है। सऊदी अरब सरकार ने कंपनी को दिए 2,700 करोड़ रुपये के एक ऑर्डर को कैंसल यानी रद्द कर दिया है। यह ऑर्डर खारे पानी को मीठे पानी में बदलने के प्रोजेक्ट से जुड़ा था

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
VA Tech Wabag के शेयरों के लिए 2024 का साल काफी शानदार रहा है

VA Tech Wabag Share Price: वीए टेक वाबैग के शेयरों में आज 18% की भारी गिरावट आई। कंपनी को सऊदी अरब सरकार से बड़ा झटका मिला है। सऊदी अरब सरकार ने कंपनी को दिए 2,700 करोड़ रुपये के एक ऑर्डर को कैंसल यानी रद्द कर दिया है। यह ऑर्डर खारे पानी को मीठे पानी में बदलने के प्रोजेक्ट से जुड़ा था। करीब 10,000 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू इस कंपनी के लिए यह ऑर्डर कैंसल होना एक बड़ा झटका रहा।

वीए टेक वाबैग का कुल ऑर्डर बुक सितंबर तिमाही के अंत में 14,600 करोड़ रुपये था। इसमें से सऊदी अरब सरकार के ऑर्डर की हिस्सेदारी 18.5 फीसदी थी, जो अब कैंसल हो गया है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों, यानी अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच कंपनी को 57% नए ऑर्डर विदेशों से मिले थे। इसमें से आधे ऑर्डर सऊदी अरब से मिले थे।

दोपहर 1.45 बजे के करीब, सऊदी अरब के शेयर 11.73 फीसदी की गिरावट के साथ 1,663.90 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि इस गिरावट के बावजूद VA Tech Wabag के शेयरों के लिए 2024 का साल काफी शानदार रहा है। इस साल अब तक VA Tech Wabag के शेयरों में 160 फीसदी से भी अधिक की तेजी आ चुकी है। यह कंपनी के शेयरों में 2014 के बाद किसी एक साल में आई सबसे अधिक तेजी है।


कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव मित्तल ने 14 नवंबर को एनालिस्ट्स के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में अनुमान लगाया था कि मार्च 2025 के अंत तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 16,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी। उन्होंने अगले 3-5 सालों में ऑर्डर बुक के बढ़कर रेवेन्यू के तीन गुना हो जाने का अनुमान लगाया।

मित्तल ने कहा कि ग्लोबल बाजारों में डिसलाइजेशन (खारे पानी को मीठे पानी में बदलने की प्रक्रिया) प्रोजेक्ट को लेकर मौके बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास समुद्री जल में 40,000-50,000 नमक है, हम इसे घटाकर 200-300 तक लाते हैं। अब अल्ट्रा-शुद्ध पानी आ रहा है। इसमें हमें उस 200-300 को क्लाइंट की जरूरत के हिसाब से कम करना होगा, कुछ लोग 5, 10, 20 के लिए जोर दे सकते हैं, जिसे हम अल्ट्रा-शुद्ध पानी कहते हैं। हम अल्ट्रा-शुद्ध पानी, जिसे हम संक्षिप्त रूप में UPW कहते हैं, में बहुत बड़े मौके देखते हैं। आप देखेंगे कि अगले कुछ सालों में, यह बिजनेस वास्तव में ग्लोबल स्तर पर तेजी से बढ़ेगा।"

VA Tech Wabag के शेयरों का 2012 से अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है, इसे आप नीचे दिए चार्ज में देख सकते हैं-

साल वीए टेक वाबाैग शेयर प्राइस
2012 65.96%
2013 -0.12%
2014 165.29%
2015 -6.67%
2016 -31,83%
2017 30.24%
2018 57.55%
2019 29.59%
2020 13.10%
2021 49.95%
2022 5.86%
2023 91.61%
2024* 160.6%

यह भी पढ़ें- NMDC Shares: कर्नाटक सरकार की इस योजना ने बढ़ाई बिकवाली, 7% टूट गया एनएमडीसी का शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।