सरकार एक बार फिर से फर्टिलाइजर सेक्टर पर मेहरबान होती हुई नजर आ रही है। सरकार ने फर्टिलाइजर सेक्टर को राहत प्रदान करने का मन बनाया है। इसके लिए सरकार फर्टिलाइजर सेक्टर के लिए नेचुरल गैस पर VAT घटाने पर विचार कर रही है। सरकार ने नैचुरल गैस पर VAT घटाने की सिफारिश की है। इसके तहत एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमीशन ने VAT कटौती का सुझाव दिया है। सीएनबीसी-आवाज़ के एक्सक्लूसिव सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमीशन ने फर्टिलाइजर के नेचुरल गैस पर VAT घटाने को कहा है।
