अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (VRL) ने अक्टूबर में बॉन्ड के जरिए 50 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इन पैसों का इस्तेमाल निकट अवधि की देनदारियों को चुकाने में किया जाएगा। वेदांता रिसोर्सेज, भारत में लिस्टेड वेदांता लिमिटेड की पेरेंट कंपनी है। नए अपडेट के बाद सोमवार को वेदांता लिमिटेड के शेयरों में तेजी आ सकती है। वेदांता रिसोर्सेज ने वित्त वर्ष 2021-22 से अपने कर्ज को 4 अरब डॉलर से अधिक घटा लिया है। कुल ग्रॉस डेट वित्त वर्ष 2021-22 में 9.1 अरब डॉलर था। यह जून, 2025 तक घटकर 4.8 अरब डॉलर रह गया।
