Get App

Vedanta Shares: वेदांता के शेयरों का टारगेट प्राइस 75% बढ़ा, BoFA सिक्योरिटीज ने दी 'Buy' की रेटिंग

Vedanta Share Price: ब्रोकरेज फर्म BoFA सिक्योरिटीज ने अपनी नई रिपोर्ट में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की रेटिंग में इजाफा किया है। BoFA ने उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी वेदांता को पहले “न्यूट्रल” रेटिंग दी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर “बाय” कर दिया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 10:01 AM
Vedanta Shares: वेदांता के शेयरों का टारगेट प्राइस 75% बढ़ा, BoFA सिक्योरिटीज ने दी 'Buy' की रेटिंग
Vedanta Share Price: साल 2026 के पहले दो महीनों में अब तक शेयर में 16% की तेजी आ चुकी है

Vedanta Share Price: ब्रोकरेज फर्म BoFA सिक्योरिटीज ने अपनी नई रिपोर्ट में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की रेटिंग में इजाफा किया है। BoFA ने उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी वेदांता को पहले “न्यूट्रल” रेटिंग दी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर “बाय” कर दिया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को भी बढ़ाया गया है। पहले वेदांता का टारगेट प्राइस 480 रुपये था, जिसे अब 75% बढ़ाकर 840 रुपये कर दिया गया है।

Vedanta Shares: क्यों बढ़ाई गई रेटिंग?

ब्रोकरेज ने एल्युमिनियम की कीमतों को लेकर पॉजिटिव नजरिया जताया है। साथ ही चांदी की मजबूत कीमतों और करीब 6% के आकर्षक डिविडेंड यील्ड को भी शेयर के लिए अच्छा बताया है।

BoFA ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पैरेंट कंपनी के स्तर पर कर्ज में कमी आई है। इससे इंटर-कॉरपोरेट लोन पर ब्रांड-फी दर बढ़ने का जोखिम कम हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें