Get App

वेनेजुएला का शेयर बाजार एक दिन में 50% उछला, क्या अमेरिकी हमले का पहले ही मिल गया था संकेत?

Venezuela Stock Market: वेनेजुएला के शेयर बाजार में मंगलवार 6 जनवरी को ऐतिहासिक तेजी देखने को मिला। कराकस स्टॉक एक्सचेंज का IBC इंडेक्स एक ही दिन में करीब 50 प्रतिशत तक उछल गया। यह तेजी अमेरिका की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई और लंबे समय से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देखने को मिली

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 1:49 PM
वेनेजुएला का शेयर बाजार एक दिन में 50% उछला, क्या अमेरिकी हमले का पहले ही मिल गया था संकेत?
Venezuela Stock Market: वेनेजुएला का शेयर मार्केट, पूरे दुनिया का सबसे छोटा शेयर मार्केट है

Venezuela Stock Market: वेनेजुएला के शेयर बाजार में मंगलवार 6 जनवरी को ऐतिहासिक तेजी देखने को मिला। कराकस स्टॉक एक्सचेंज का IBC इंडेक्स एक ही दिन में करीब 50 प्रतिशत तक उछल गया। यह तेजी अमेरिका की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई और लंबे समय से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देखने को मिली। इससे पहले सोमवार को भी IBC इंडेक्स में अमेरिकी कार्रवाई के बाद जोरदार खरीदारी देखने को मिली। IBC इंडेक्स सोमवार को करीब 16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

वेनेजुएला के शेयर बाजार के हालिया चाल को देखें, तो ऐसा लगता है कि निवेशकों ने शायद अमेरिकी कार्रवाई की आशंका को पहले ही भांप लिया था। दरअसल, 29 दिसंबर (सोमवार) को ही वेनेजुएला का शेयर बाजार 22 प्रतिशत उछल चुका था। इसके बाद नए साल की छुट्टी के बाद जब 2 जनवरी (शुक्रवार) को ट्रेडिंग शुरू हुई, तब इंडेक्स में 7 प्रतिशत की और तेजी देखने को मिली।

इसी बीच शुक्रवार और शनिवार की रात अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया। मादुरो पर अमेरिका में नार्को-आतंकवाद समेत कई गंभीर आरोपों में मुकदमा चलाया जाना है।

जनवरी के अब तक सिर्फ तीन ट्रेडिंग दिन में ही IBC इंडेक्स कुल मिलाकर 87 प्रतिशत उछल चुका है। बीते साल की बात करें तो नवंबर 2025 को छोड़कर इंडेक्स हर महीने बढ़त के साथ बंद हुआ था। पूरे साल 2025 में वेनेजुएला शेयर बाजार ने करीब 1,644 प्रतिशत का चौंकाने वाला रिटर्न दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें