Get App

Vinati Organics Share Price: तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने लगाया दांव, चेक करें टारगेट प्राइस

Vinati Organics Share Price: ऑर्गेनिक और स्पेशल्टी केमिकल बनाने वाली विनती ऑर्गेनिक्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म नुवामा के मुताबिक इस गिरावट के खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए। कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। चेक करें टारगेट प्राइस

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 1:20 PM
Vinati Organics Share Price: तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने लगाया दांव, चेक करें टारगेट प्राइस
दिसंबर 2024 तिमाही में Vinati Organics का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16 फीसदी, ईबीआईटीडीए 24 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 22 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा लेकिन तिमाही आधार पर परफॉरमेंस सुस्त रहा। (File Photo- Pexels)

Vinati Organics Share Price: ऑर्गेनिक और स्पेशल्टी केमिकल बनाने वाली विनती ऑर्गेनिक्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म नुवामा के मुताबिक इस गिरावट के खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए। कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह मौजूदा लेवल से करीब 29 फीसदी डाउनसाइड है। फिलहाल बीएसई पर यह 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 1747.85 रुपये पर है। इंट्रा-डे में यह 1.37 फीसदी टूटकर 1740.00 रुपये तक आ गया था।

Vinati Organics पर क्यों है ब्रोकरेज फिदा?

दिसंबर 2024 तिमाही में विनती ऑर्गेनिक्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16 फीसदी, ईबीआईटीडीए 24 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 22 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा लेकिन तिमाही आधार पर परफॉरमेंस सुस्त रहा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म नुवामा का मानना है कि नतीजे उसकी उम्मीद के मुताबिक रहे। दिसंबर तिमाही में कंपनी को एक्रिलमाइड-टर्शियरी ब्यूटिल सल्फोनिक एसिट की अधिक बिक्री से सपोर्ट मिला जिसकी क्षमता अब कंपनी 50 फीसदी बढ़ा रही है और इसका कॉमर्शियलाइजेशन जून 2025 तिमाही से शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा कंपनी अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी वीरल ऑर्गेनिक्स में क्षमता बढ़ाने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही जिसका फायदा सितंबर 2026 छमाही में मिलने लगेगा। कंपनी ने अमेरिका में पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी बनाने को भी मंजूरी दी है। कंपनी के मैनेजमेंट का अगले तीन वित्त वर्षों में सालाना 20 फीसदी की चक्रवृद्धि दर की ग्रोथ का लक्ष्य रखा है और कच्चे माल के भाव के हिसाब से ईबीआईटीए मार्जिन को 26-27 फीसदी पर बनाए रखने का लक्ष्य है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2024-27 में सालाना 20 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से रेवेन्यू और 21 फीसदी की रफ्तार से शुद्ध मुनाफे का अनुमान लगाया है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने 2250 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे खरीदारी की रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें