Get App

VIP Industries में प्रमोटर बेच सकते हैं हिस्सा, बातचीत शुरू; शेयर 2% चढ़कर बंद

VIP Industries Stake Sale: मार्च 2025 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 51.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 48.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसमें से भारत के म्यूचुअल फंड्स की 11.12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर पिछले 3 महीनों में 71 प्रतिशत और एक सप्ताह में 9 प्रतिशत मजबूत हुआ है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 12:05 AM
VIP Industries में प्रमोटर बेच सकते हैं हिस्सा, बातचीत शुरू; शेयर 2% चढ़कर बंद
अगर यह डील हो जाती है तो VIP Industries के माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स के​ लिए एक ओपन ऑफर आ सकता है।

VIP Industries Stock Price: लगेज प्रोडक्ट्स, बैकपैक्स और हैंडबैग बनाने और बेचने वाली VIP इंडस्ट्रीज के प्रमोटर कंपनी में हिस्सेदारी बेच सकते हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया है कि इसके लिए बातचीत शुरू हो गई है। प्रमोटर्स का हिस्सा खरीदने के संभावित दावेदारों में मल्टीपल्स पीई समेत प्रमुख प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि अगर यह डील हो जाती है तो VIP Industries के माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स के​ लिए एक ओपन ऑफर आ सकता है। मार्च 2025 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 51.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। प्रमोटर्स ने पहले संकेत दिया था कि उत्तराधिकार की कमी के कारण वे अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकते हैं।

कंपनी में म्यूचुअल फंड्स का 11.12% हिस्सा

VIP Industries में पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास मार्च 2025 के आखिर तक 48.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसमें से भारत के म्यूचुअल फंड्स की 11.12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास 7.68 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग थी। कंपनी के 1.34 लाख ऐसे रिटेल शेयरहोल्डर भी हैं, जिनकी ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 2 लाख रुपये तक है। इनके पास कंपनी का 19.4% हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें