हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट के शेयरहोल्डर्स के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद अच्छा रहा। शेयर की कीमत में दिन में 11 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। BSE पर भाव 115.40 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 9 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 113.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शुक्रवार, 21 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी थी कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) गुनेंदर कपूर को अगले 5 सालों के लिए रीअपॉइंट किया गया है। उनका नया कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2031 तक रहेगा।
