VL E-Governance ने जुटाए ₹401 करोड़ रुपये, एक साल में 165% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

VL E-Governance Share: कंपनी वारंट के कनवर्जन पर 25 लाख फुली-पेड अप इक्विटी शेयर आवंटित करेगी। वीएल ई-गवर्नेंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश नंदवाना ने कहा कि जुटाई गई धनराशि कंपनी को अत्याधुनिक तकनीकों में निवेश करने और अहम और उभरते सेक्टर्स में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में सक्षम बनाएगी

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 10:57 PM
Story continues below Advertisement
VL EGovernance & IT Solutions Share: वीएल ई-गवर्नेंस एंड आईटी सॉल्यूशंस ने वारंट के जरिए ₹401 करोड़ जुटाए हैं।

VL EGovernance & IT Solutions Share: वीएल ई-गवर्नेंस एंड आईटी सॉल्यूशंस ने वारंट के जरिए ₹401 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने इसके लिए प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-प्रमोटर कैटेगरी को प्रेफरेंशियल बेसिस पर 5.34 करोड़ वारंट आवंटित करने को मंजूरी दे दी है। फंड जुटाने से कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत होगी और प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशन के लिए जरूरी प्रोत्साहन प्रदान करेगी। इनमें बड़े पैमाने पर ई-गवर्नेंस पहलों के साथ-साथ एविएशन, एयरोस्पेस, डिफेंस और सैटेलाइट सेक्टर्स में हाई-टेक डेवलपमेंट्स शामिल हैं।

कंपनी वारंट के कनवर्जन पर 25 लाख फुली-पेड अप इक्विटी शेयर आवंटित करेगी। वीएल ई-गवर्नेंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश नंदवाना ने कहा कि जुटाई गई धनराशि कंपनी को अत्याधुनिक तकनीकों में निवेश करने और अहम और उभरते सेक्टर्स में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में सक्षम बनाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वारंट जारी करना कंपनी के विज़न के अनुरूप है, जो विकास के अवसरों का पता लगाकर और कंपनी की एक्सपर्टाइज का लाभ उठाकर स्टेकहोल्डर्स के लिए वैल्यू क्रिएट करने पर केंद्रित है। जारी किए गए वारंट के कनवर्जन पर जारी किए गए इक्विटी शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट किए जाएंगे।


वीएल ई-गवर्नेंस एंड आईटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों में आज 16 जनवरी को 1.82 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 171 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1,811.77 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 197.77 रुपये और 52-वीक लो 50 रुपये है।

पिछले 6 महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 107 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में यह स्टॉक 165 फीसदी चढ़ा है। पिछले करीब 13 महीनों में इसके निवेशकों को 390 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।