Vodafone Idea Retail Investors: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea Ltd. में अब सरकार सबसे बड़ी शेयरधारक बन जाएगी, क्योंकि कंपनी ने अपने स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने का फैसला किया है। इस प्रक्रिया के बाद सरकार की हिस्सेदारी 48.99% हो जाएगी, जो पहले 22.6% थी।
रिटेल इन्वेस्टर्स की हिस्सेदारी बढ़ी
पिछले साल अपने वोडाफोन आइडिया अपना Follow-on Public Offer (FPO) लाई थी। उस समय कंपनी के पास 36.18 लाख रिटेल इन्वेस्टर्स थे, जिनकी अधिकृत शेयर पूंजी ₹2 लाख तक थी। मार्च 2024 के अंत में इनकी हिस्सेदारी 3.7% थी। साल के अंत तक रिटेल इन्वेस्टर्स की संख्या बढ़कर 58.34 लाख और हिस्सेदारी 7.63% हो गई।
सरकार को किस कीमत पर मिले शेयर?
सरकार को नए शेयर ₹10 प्रति शेयर की दर से जारी किए जाएंगे। वोडाफोन आइडिया का शेयर फिलहाल इससे 32% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार को अवकाश के कारण मंगलवार को यह शेयर बाजार में इस फैसले पर प्रतिक्रिया देगा।
Vodafone Idea के शेयर गुरुवार को ₹6.8 पर बंद हुए, जो पिछले साल FPO के दौरान संस्थानों को दिए गए ₹11 प्रति शेयर के मुकाबले 38% कम है। कंपनी ने इस FPO से ₹18,000 करोड़ जुटाए थे, जो भारत का अब तक का सबसे बड़ा FPO था।
म्यूचुअल फंड्स की भागीदारी बढ़ी
घरेलू म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी भी 2.06% (मार्च 2024) से बढ़कर 3.66% (दिसंबर 2024) हो गई है। हालांकि, किसी भी इंडिवजुअल फंड की हिस्सेदारी 1% से अधिक नहीं है। कंपनी जल्द ही मार्च तिमाही 2025 का शेयरहोल्डिंग डेटा जारी करेगी, जिससे पता चलेगा कि रिटेल इन्वेस्टर्स और म्यूचु्अल फंड इस करेक्शन फेज में निवेश बनाए रखा या बाहर निकल गए।
Vodafone Idea का 5G विस्तार
वोडाफोन आइडिया हाल ही में मुंबई में अपनी 5G सर्विसेज लॉन्च की हैं। अब इसे देश के अन्य हिस्सों में विस्तार करने की योजना बना रही है। वोडाफोन ने यह भी बताया कि वह एलॉन मस्क की कंपनी की स्टारलिंक के साथ भारत में साझेदारी के लिए भी बात कर रही है।
Vodafone Idea ने मुंबई में 5G सर्विसेज के विस्तार के लिए Nokia के साथ साझेदारी की है। कंपनी देशभर में 5G सेवाओं का चरणबद्ध तरीके से विस्तार करने का प्लान बना रही है। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि Reliance Jio और Bharti Airtel पहले ही पूरे भारत में 5G सेवाओं का रोलआउट पूरा कर चुके हैं।
Vodafone Idea के शेयर का प्रदर्शन
Vodafone Idea के शेयरों में पिछले एक महीने के दौरान 10% गिरावट आई है। यह 2024 के उच्चतम स्तर ₹19.18 से अब तक 64% गिर चुका है।इसने पिछले एक साल में 51.43% का नेगेटिव रिटर्न दिया है।
वोडाफोन आइडिया के शेयरों का 52 वीक यानी 1 साल का हाई 19.18 और लो-लेवल 6.61 रुपये है। अगर मार्केट कैप की बात करें, तो यह 48.55 हजार करोड़ रुपये है। फिलहाल इस पर ब्रोकरेज का रुख भी काफी सुस्त है। मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया पर सेल रेटिंग दी है। हालांकि, हालिया घटनाक्रम के बाद ब्रोकरेज अपनी रेटिंग की समीक्षा कर सकते हैं।