वोडाफोन आइडिया ने सभी 17 सर्कल में 5G सर्विस की शर्तें की पूरी, कंपनी ने DoT को कराई नेटवर्क की टेस्टिंग

कंपनी ने DoT को नेटवर्क टेस्टिंग कराई है। कंपनी ने दोनों स्पेक्ट्रम बैंड्स में टेस्टिंग कराई है। कंपनी ने पेनाल्टी के साथ रोल आउट की शर्तें पूरी की है। इसके लिए कंपनी ने करीब 1 करोड़ रुपए की पेनाल्टी चुकाई है। वोडाफोन आइडिया की चाल पर नजर डालें तो 3 बजे के आसपास ये शेयर 0.58 रुपए यानी 3.51 फीसदी की बढ़त के साथ 17.11 रुपए के आसपास दिख रहा था

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 3:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वोडाफोन आइडिया की चाल पर नजर डालें तो 3 बजे के आसपास ये शेयर 0.58 रुपए यानी 3.51 फीसदी की बढ़त के साथ 17.11 रुपए के आसपास दिख रहा था

वोडाफोन आइडिया ने सभी 17 सर्कल में 5G सर्विस की शर्तें पूरी कर लीं हैं। कंपनी ने दोनों स्पेक्ट्रम बैंड्स में 5G रोल आउट की शर्ते पूरी कर ली हैं। इस मुद्दे पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि कंपनी ने 5G रोल आउट की शर्तें पूरी कर ली हैं और इसके बाद 17 सर्कल में 5G सेवा का रोल आउट किया है। कंपनी ने DoT को नेटवर्क टेस्टिंग कराई है। कंपनी ने दोनों स्पेक्ट्रम बैंड्स में टेस्टिंग कराई है। कंपनी ने पेनाल्टी के साथ रोल आउट की शर्तें पूरी की है। इसके लिए कंपनी ने करीब 1 करोड़ रुपए की पेनाल्टी चुकाई है।

रोल आउट नहीं करने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती थी और कंपनी का 5G स्पेक्ट्रम रद्द हो सकता था। 5G रोल आउट की डेडलाइन 15 अगस्त थी। असीम ने बताया कि सरकार जब भी किसी कंपनी को किसी स्पेक्ट्रम का लाइसेंस देती है तो उसके साथ ये शर्त लगाती है कि उस स्पेक्ट्रम को होल्ड न करके उस पर सेवा दी जाएगी। स्पेक्ट्रम मिलने के एक साल के अंदर कंपनी को अपनी 5G सेवाएं शुरू करनी थी। वहीं, पेनाल्टी के साथ 2 साल को अंदर कंपनी अपनी सेवाएं शुरू कर सकती थी। कंपनी आबंटन के 1 साल के अंदर 5G रोल आउट नहीं कर पाई थी। इस लिए अब वह करीब 1 करोड़ रुपए की पेनाल्टी चुका कर 5G सेवाएं शुरू करने जा रही है। इस समय कंपनी की 5G सेवाएं करीब 10 फीसदी एक्टिव हैं।

काफी चल चुके ट्रेंड या सेक्टर से रहें दूर, मूवी टिकटिंग कारोबार में जोमैटो की एंट्री से सहमत नहीं : दीपन मेहता


वोडाफोन आइडिया की चाल पर नजर डालें तो 3 बजे के आसपास ये शेयर 0.58 रुपए यानी 3.51 फीसदी की बढ़त के साथ 17.11 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 17.28 रुपए और दिन का लो 16.54 रुपए पर है। स्टॉक का वॉल्यूम 1,123,031,065 शेयर के आसपास है। स्टॉक का 52 वीक हाई 18.40 रुपए और 52 वीक लो 7.15 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 116,683 करोड़ रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में इस शेयर में 2.57 फीसदी की और 1 महीने में 26.64 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इस स्टॉक ने 121 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।