Vi stock price : सरकार के इक्विटी कंवर्जन से वोडाफोन आइडिया में जोरदार तेजी आई है। इस स्टॉक में आज 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। इसके अलावा दूसरे टेलीकॉम शेयरों में भी तेजी नजर आ रही है। इंडस टॉवर (INDUS TOWER) भी 7 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। भारती एयरटेल में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। अब सवाल ये है कि क्या वोडाफोन आइडिया में आगे भी ये तेजी जारी रहेगी। आइए जानते हैं इस पर क्या है सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय।
