Vodafone Idea में Amazon के निवेश करने की उम्मीद, शेयर बने रॉकेट

Vodafone Idea News: वोडाफोन आइडिया काफी समय से इनवेस्टर्स की तलाश कर रही है। उसे कर्ज चुकाने और अपने नेटवर्क में इनवेस्ट करने के लिए फंड की जरूरत है

अपडेटेड May 30, 2022 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
सोमवार (30 मई) को वोडाफोन का शेयर दिन में 12:22 बजे 4.49 फीसदी चढ़कर 9.30 रुपये पर पहुंच गया। एक समय शेयर का प्राइस 9.40 रुपये पर पहुंच गया था।

Vodafone Idea के शेयरों में सोमवार (30 मई) को जबर्दस्त तेजी आई। इसकी वजह मीडिया में चल रही एक खबर है। द केन (The Ken) की खबर में कहा गया है कि ऐमजॉन (Amazon) वोडाफोन आइडिया में 20,000 करोड़ रुपये तक इनवेस्ट कर सकती है। मनीकंट्रोल इस खबर को वेरिफाई नहीं कर पाया है। वोडाफोन आइडिया को जल्द पूंजी की जरूरत है। अगर ऐमजॉन यह निवेश करती है तो यह डूबते को तिनके का सहारा होगा।

सोमवार (30 मई) को वोडाफोन का शेयर दिन में 12:22 बजे 4.49 फीसदी चढ़कर 9.30 रुपये पर पहुंच गया। एक समय शेयर का प्राइस 9.40 रुपये पर पहुंच गया था। वोडाफोन आइडिया काफी समय से इनवेस्टर्स की तलाश कर रही है। उसे कर्ज चुकाने और अपने नेटवर्क में इनवेस्ट करने के लिए फंड की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis: अब श्रीलंका में सरकारी एयरलाइंस कंपनी बेचने की तैयारी, क्या इससे खत्म हो जाएगा आर्थिक संकट?


वोडाफोन दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई थी। लेकिन, सरकार की मदद के चलते यह डूबने से बच गई। लेकिन, इसके बिजनेस में सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं। इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार घट रही है। हालांकि, पिछले तीन महीने में टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ में अच्छी वृद्धि की है, जिससे उनकी हालत सुधरी है।

मार्च तिमाही में वोडाफोन आइडिया की हालत में थोड़ा सुधार दिखा था। इसने 10 लाख से ज्यादा नए कस्टमर्स बनाए थे। इसका कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 22 फीसदी बढ़ा था।

केन की खबर के मुताबिक, ऐमजॉन वोडाफोन आइडिया में बड़ा निवेश कर सकती है। ऐमजॉन क्लाउड सर्विसेज की इकलौती बड़ी कंपनी है, जिसका टेलीकॉम कंपनी में पार्टनरशिप नहीं है। उधर, वोडाफोन आइडिया एकमात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी है, जिसमें किसी अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी ने इनवेस्ट नहीं किया है।

पिछले ढाई साल में फेसबुक, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने रिलायंस इंफोकॉम और भारती एयरटेल में बड़ा निवेश किया है। इसका मकसद इंडिया में क्लाउड सर्विसेज के बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया में पब्लिक क्लाउड मार्केट के 2025 तक करीब 11 अरब डॉलर पहुंच जाने की उम्मीद है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐमजॉन के इनवेस्ट करने से न सिर्फ वोडाफोन को नई जिंदगी मिल जाएगी बल्कि यह दूसरी कंपनियों से मुकाबला भी कर सकेगी। वोडाफोन आइडिया का मुकाबले रिलायंस जियो और भारती एयरटेल से है। सरकार जल्द 5जी टेलीकॉम सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी करने जा रही है। इसमें टेलीकॉम कंपनियों को बोली लगाने के लिए पैसा चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।