Get App

Vodafone Idea में Amazon के निवेश करने की उम्मीद, शेयर बने रॉकेट

Vodafone Idea News: वोडाफोन आइडिया काफी समय से इनवेस्टर्स की तलाश कर रही है। उसे कर्ज चुकाने और अपने नेटवर्क में इनवेस्ट करने के लिए फंड की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 1:58 PM
Vodafone Idea में Amazon के निवेश करने की उम्मीद, शेयर बने रॉकेट
सोमवार (30 मई) को वोडाफोन का शेयर दिन में 12:22 बजे 4.49 फीसदी चढ़कर 9.30 रुपये पर पहुंच गया। एक समय शेयर का प्राइस 9.40 रुपये पर पहुंच गया था।

Vodafone Idea के शेयरों में सोमवार (30 मई) को जबर्दस्त तेजी आई। इसकी वजह मीडिया में चल रही एक खबर है। द केन (The Ken) की खबर में कहा गया है कि ऐमजॉन (Amazon) वोडाफोन आइडिया में 20,000 करोड़ रुपये तक इनवेस्ट कर सकती है। मनीकंट्रोल इस खबर को वेरिफाई नहीं कर पाया है। वोडाफोन आइडिया को जल्द पूंजी की जरूरत है। अगर ऐमजॉन यह निवेश करती है तो यह डूबते को तिनके का सहारा होगा।

सोमवार (30 मई) को वोडाफोन का शेयर दिन में 12:22 बजे 4.49 फीसदी चढ़कर 9.30 रुपये पर पहुंच गया। एक समय शेयर का प्राइस 9.40 रुपये पर पहुंच गया था। वोडाफोन आइडिया काफी समय से इनवेस्टर्स की तलाश कर रही है। उसे कर्ज चुकाने और अपने नेटवर्क में इनवेस्ट करने के लिए फंड की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis: अब श्रीलंका में सरकारी एयरलाइंस कंपनी बेचने की तैयारी, क्या इससे खत्म हो जाएगा आर्थिक संकट?

वोडाफोन दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई थी। लेकिन, सरकार की मदद के चलते यह डूबने से बच गई। लेकिन, इसके बिजनेस में सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं। इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार घट रही है। हालांकि, पिछले तीन महीने में टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ में अच्छी वृद्धि की है, जिससे उनकी हालत सुधरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें