Get App

Vodafone Idea Share Price: बीते एक महीने में करीब 45 फीसदी उछला शेयर, जानिए इसकी वजह

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के सीईओ अभिजीत किशोर के यह बताने के बाद शेयरों को पंख लग गए कि कंपनी 35,000 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए एसबीआई की अगुवाई वाले कुछ बैंकों के एक कंसोर्शियम से बातचीत कर रही है। उसके बाद से शेयरों में तेजी जारी है

Market Deskअपडेटेड May 22, 2026 पर 7:10 PM
Vodafone Idea Share Price: बीते एक महीने में करीब 45 फीसदी उछला शेयर, जानिए इसकी वजह
वोडाफोन का शेयर 22 मई को 0.66 फीसदी चढ़कर 13.71 रुपये पर बंद हुआ।

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया का शेयर बीते चार सत्रों में 6.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। बीते एक महीने में यह 45 फीसदी उछला है। 22 मई को शेयर 0.66 फीसदी चढ़कर 13.71 रुपये पर बंद हुआ। इस तेजी की शुरुआत 19 मई को हुई थी, जब शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था। तब से यह 6.67 फीसदी उछल चुका है। सवाल है कि शेयरों में तेजी की वजह क्या है?

कंपनी लोन के लिए कर रही है बातचीत

Vodafone Idea के सीईओ अभिजीत किशोर के यह बताने के बाद शेयरों को पंख लग गए कि कंपनी 35,000 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए एसबीआई की अगुवाई वाले कुछ बैंकों के एक कंसोर्शियम से बातचीत कर रही है। उन्होंने मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में यह बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इस कंसोर्शियम में कुछ सरकारी बैंक, कुछ प्राइवेट बैंक और कुछ विदेशी बैंक शामिल हैं।

ब्रांड इमेज पर निवेश का भी प्लान 

वोडाफोन आइडिया फिर से अपनी पुरानी साख हासिल करने की कोशिश कर रही है। किशोर ने बताया था कि कंपनी अपनी ब्रांड इमेज को बेहतर करने के लिए भी निवेश करेगी। लंबे समय बाद वोडाफोन आइडिया क्राइसिस से बाहर निकलती दिख रही है। इसकी बड़ी वजह एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) मामले में मिली राहत है। हालांकि, अब भी कंपनी पर काफी फाइनेंशियल लायबिलिटी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें