टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 19 दिसंबर को दिन में 6 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। BSE पर शेयर का भाव 12 रुपये के हाई तक गया। बाद में 11.96 रुपये पर सेटल हुआ। खरीद बढ़ने की अहम वजह है कि वोडाफोन आइडिया की सब्सिडियरी VITIL ने 3300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह फंड नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के माध्यम से हासिल किया गया।
