वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर बुधवार को 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 13.25 रुपये पर पहुंच गए। शेयर बाजार में रिकवरी और पहले से ही टैरिफ बढ़ोतरी के कारण स्टॉक चढ़ गया। यह शेयर जनवरी 2021 में इसके 52-सप्ताह के उच्च स्तर 13.80 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है।
आज के सेशन के दौरान शेयर का भाव दस महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कंपनी द्वारा 25 नवंबर को प्रभावी रूप से प्रीपेड टैरिफ में 20-25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने के बाद पिछले पांच कारोबारी सेशंस में VI स्टॉक का भाव लगभग 15 प्रतिशत बढ़ गया है।
आज दोपहर 3.15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में शेयर का भाव 14 प्रतिशत बढ़कर 12.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जबकि बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1.15 प्रतिशत बढ़कर 57,772 पर पहुंच गया। इसका संयुक्त ट्रेडिंग वॉल्यूम मंगलवार को 44 करोड़ से बढ़कर 83 करोड़ हो गया। इसका वॉल्यूम भी मंथली एवरजे 34 करोड़ को पार कर गया।
गौरतलब है कि एयरटेल द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद पिछले हफ्ते की शुरुआत में वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड टैरिफ में 20-25 प्रतिशत का इजाफा किया था।
टेलीकॉम इंडस्ट्री महंगे स्पेक्ट्रम भुगतान और रेगुलेटरी बकाया की वजह से पिछले दो वर्षों से कर्ज में डूबा हुआ है। सरकार ने अपने सितंबर के राहत पैकेज में कुल रेवन्यू या एजीआर बकाया के भुगतान पर टेलीकॉम के बोझ को कम करने की कोशिश की थी।
केंद्र ने नॉन-टेलीकॉम रेवन्यू को एजीआर (AGR) बकाया की परिभाषा से भी हटा दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज ने कर्ज में डूबे वोडाफोन आइडिया को जीवनदान दिया।