Get App

Vodafone Idea के शेयर में 20% का उछाल, जानिये क्यों भाग रहा है ये टेलीकॉम स्टॉक

एक्सपर्ट का मानना है सरकार के इस कदम से इसे फायदा हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2021 पर 7:14 PM
Vodafone Idea के शेयर में 20% का उछाल, जानिये क्यों भाग रहा है ये टेलीकॉम स्टॉक
Vodafone Idea के शेयर में आज दिखी तेजी

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर बुधवार को 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 13.25 रुपये पर पहुंच गए। शेयर बाजार में रिकवरी और पहले से ही टैरिफ बढ़ोतरी के कारण स्टॉक चढ़ गया। यह शेयर जनवरी 2021 में इसके 52-सप्ताह के उच्च स्तर 13.80 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है।

आज के सेशन के दौरान शेयर का भाव दस महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कंपनी द्वारा 25 नवंबर को प्रभावी रूप से प्रीपेड टैरिफ में 20-25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने के बाद पिछले पांच कारोबारी सेशंस में VI स्टॉक का भाव लगभग 15 प्रतिशत बढ़ गया है।

आज दोपहर 3.15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में शेयर का भाव 14 प्रतिशत बढ़कर 12.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जबकि बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1.15 प्रतिशत बढ़कर 57,772 पर पहुंच गया। इसका संयुक्त ट्रेडिंग वॉल्यूम मंगलवार को 44 करोड़ से बढ़कर 83 करोड़ हो गया। इसका वॉल्यूम भी मंथली एवरजे 34 करोड़ को पार कर गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें