एसी बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में 17 जून को तेजी दिखी। इन कंपनियों के शेयर 5 फीसदी तक चढ़ गए। इसकी वजह मानसून में देरी का अनुमान है। मानसून की बारिश में देर होने से एसी सहित कूलिंग अप्लासंसेज की बिक्री स्ट्रॉन्ग बनी रह सकती है। उधर, मौसम विभाग ने इस साल 35 फीसदी कम बारिश का अनुमान जताया है।
