Get App

Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Voltas का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 51100, 51500 और 53000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52000, 51900 और 51500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 2:53 PM
Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Voltas का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Voltas पर Sharekhan के जतिन गेडिया ने 1540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में एमफैसिस, युनाइटेड ब्रुअरीज, सिप्ला, इंटरग्लोब एविएशन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं क्रॉम्प्टन, एबोट इंडिया, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा महानगर गैस, बीईएल, आईजीएल और अदाणी पोर्ट्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एस्ट्रल, कमिंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सन फार्मा और बिड़ला सॉफ्ट के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Sharekhan के जतिन गेडिया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51100, 51500 और 53000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52000, 51900 और 51500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें