Get App

बाजार की गिरावट में मुनाफा कमाने के लिए दिग्गजों ने 3 स्टॉक्स खरीदारी और 1 स्टॉक में दी बिकवाली की राय, जानें टारगेट प्राइस

M&M Financial के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 242 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। M&M Financial के शेयर में 260 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 237 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 14, 2023 पर 5:55 PM
बाजार की गिरावट में मुनाफा कमाने के लिए दिग्गजों ने 3 स्टॉक्स खरीदारी और 1 स्टॉक में दी बिकवाली की राय, जानें टारगेट प्राइस
Petronet LNG पर sharmilajoshi.com की शर्मिला जोशी ने मिडकैप फंडा के रूप में 229 के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। इसमें मध्यम अवधि में 270 रुपये का टारगेट नजर आ सकता है

बाजार में आज भी गिरावट देखने को मिली। खराब ग्लोबल संकेतो की वजह से गिरावट बरकरार रही। बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुआ। एनएसई के निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में गिरावट नजर आई। जबकि बीएसई के सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट रही। वहीं बैंकिंग इंडेक्स निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 338 प्वाइंट गिरकर 57,900 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 111 प्वाइंट गिरकर 17,043 पर बंद हुआ। ऐसे बाजार में भी मार्केट क्लोजिंग के पहले 4 दिग्गजों ने निवेशकों के लिए 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने की सलाह दी। इसमें वोल्टास, एमएंडएम फाइनेंशियल, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स और पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर शामिल हैं।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Voltas

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि वोल्टास के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 860 के स्ट्राइक वाली पुट 19.30 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 13 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना नहीं भूलना चाहिए।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः M&M Financial

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एमएंडएम फाइनेंशियल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 237 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 242 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें