Get App

Voltas Share Price: Q2 के नतीजों के बाद दबाव में शेयर, फिर भी ग्लोबल ब्रोकरेज हैं बुलिश, जानिए क्या है वजह

ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने भी वोल्टास को "buy" कॉल देते हुए इसके लिए लक्ष्य घटाकर 1200 रुपए कर दिया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 12:19 PM
Voltas Share Price: Q2 के नतीजों के बाद दबाव में शेयर, फिर भी ग्लोबल ब्रोकरेज हैं बुलिश, जानिए क्या है वजह
सिटी ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1075 रुपये का लक्ष्य दिया है

Voltas Share Price: आज के कारोबार में वोल्टास (Voltas) के शेयर करीब 3 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। यह स्टॉक आज मिडकैप के टॉप लूजरों में से एक रहा है। कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। जिसका असर आज इस स्टॉक पर दिखा है। गौरतलब है कि वोल्टास एयर कंडीशनिंग और इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रोवाइडर कंपनी है। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 6.04 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है। इस घाटे की वजह एक विदेशी प्रोजेक्ट के लिए किया गया प्रोविजन रहा है।

बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 104.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू सालाना आधार पर 4.7 फीसदी की बढ़त के साथ 1768.36 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि सितंबर 2021 तिमाही में 1689.08 करोड़ रुपये पर रही थी।

विदेशी प्रोजेक्ट पर किए गए खर्चे के चलते मुनाफे पर दबाव

कंपनी ने नतीजे जारी करते हुए अपने एक बयान में कहा है कि एक विदेशी प्रोजेक्ट पर किए गए खर्चे के चलते सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है। फिलहाल 11.53 बजे के आसपास वोल्टास के शेयर एनएसई पर 40.25 रुपये यानी 4.30 फीसदी की गिरावट के साथ 870.25 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का लो 868.95 रुपये पर है जबकि दिन का हाई 910.00 रुपये का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें