Get App

Waaree Energies: वारी एनर्जीज के शेयरों में 9% की तेजी, मार्च तिमाही में 34% बढ़ा शुद्ध मुनाफा, निवेशक गदगद

Waaree Energies Shares: वारी एनर्जीज के शेयरों में आज 23 अप्रैल को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 9.3 फीसदी उछलकर 2,855 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसा शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 34% बढ़कर 618.91 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 461.52 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 11:47 AM
Waaree Energies: वारी एनर्जीज के शेयरों में 9% की तेजी, मार्च तिमाही में 34% बढ़ा शुद्ध मुनाफा, निवेशक गदगद
Waaree Energies Shares: पिछले 9 दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 34 फीसदी की तेजी आ चुकी है

Waaree Energies Shares: वारी एनर्जीज के शेयरों में आज 23 अप्रैल को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 9.3 फीसदी उछलकर 2,855 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसा शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 34% बढ़कर 618.91 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 461.52 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं, कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू इस दौरान 36% बढ़कर 4,003.93 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 2,935.84 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA मार्च तिमाही के दौरान 1,059.57 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में रहे 489.94 करोड़ के ऑपरेटिंग प्रॉफिट से करीब 116.27% अधिक है।

वारी एनर्जीज का EBITDA मार्जिन भी मार्च तिमाही में बेहतर हुआ और 25.59% पर रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 16.29% रहा था।

नतीजों के बाद निवेशकों को दिए एक प्रजेंटेशन में कंपनी ने बताया कि उसे मौजूदा वित्त वर्ष FY26 के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट में शानदार ग्रोथ की उम्मीद है। मैनेजमेंट ने FY26 के लिए EBITDA अनुमान 5,500 करोड़ रुपये से 6,000 करोड़ रुपये का दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें