Get App

मेटल शेयरों में निवेश करने के लिए सही एंट्री प्वाइंट का करें इंतजार, Axis Securities ने बताया इन शेयरों में होगी कमाई

Metal Stock: कमोडिटी की कीमतों में भारी उठा-पटक के बीच अगर आप भी मेटल शेयरों में निवेश करने का मन बना रहे है तो ठहरिए। अभी इसके लिए आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए

Sujata Yadavअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 2:48 PM
मेटल शेयरों में निवेश करने के लिए सही एंट्री प्वाइंट का करें इंतजार, Axis Securities ने बताया इन शेयरों में होगी कमाई
एक्सिस सिक्योरिटीज 2026-27 (FY27) के लिए एल्युमीनियम पर लगभग $3,000 प्रति टन के प्राइस अनुमान के साथ काम कर रही है, और 2028-29 (FY29) तक कीमतें घटकर $2,800-$2,900 प्रति टन होने की उम्मीद है।

Metal Stock: कमोडिटी की कीमतों में भारी उठा-पटक के बीच अगर आप भी मेटल शेयरों में निवेश करने का मन बना रहे है तो ठहरिए। अभी इसके लिए आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। ये हम नहीं बल्कि एक्सिस सिक्योरिटी में मेटल्स के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आदित्य वेलेकर का कहना है। उनका मानना है कि निवेशकों को मेटल स्टॉक्स में बेहतर एंट्री पॉइंट्स का इंतज़ार करना चाहिए, क्योंकि मानसून के दौरान स्टील की कीमतें सीजनल रूप से कमजोर फेज में चली जाती हैं। हालांकि ब्रोकरेज लंबे समय में इस सेक्टर पर कंस्ट्रक्टिव बना हुआ है, लेकिन उसे शॉर्ट-टर्म करेक्शन की उम्मीद है जो बेहतर खरीदारी के मौके दे सकता है।

फेरस स्टॉक्स में एक्सिस सिक्योरिटी की टॉप पिक्स में JSW स्टील उनकी लिस्ट में पहले पायदान बनी हुई है। जबकि हिंडाल्को एक्सिस सिक्योरिटी का पसंदीदा नॉन-फेरस स्टॉक बना हुआ है।

आखिर क्यों करना चाहिए आपको इंतजार?

आदित्य वेलेकर का कहना है कि स्टील कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही के अच्छे परफॉर्मेंस के बाद जल्द ही कीमतों पर दबाव आ सकता है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि जब तक वैल्यूएशन ज़्यादा आकर्षक न हो जाए, तब तक नई पोजीशन लेने से बचें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें