वॉल स्ट्रीट गिरावट पर हुआ बंद, रेट हाइक से बैंकों के शेयर्स में आया उछाल

डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.42% या 143.22 अंक लुढ़क कर 33,886.47 पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 0.21% या 8.58 अंक की गिरावट के साथ 4,137.64 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 0.35% या 42.81 अंक फिसल कर 12,123.47 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 के 11 प्रमुख सेक्टर्स में से सात सेक्टर निचले स्तर पर बंद हुए

अपडेटेड Apr 15, 2023 पर 10:31 AM
शुक्रवार को S&P 500 में 11 स्टॉक्स ने नए 52-वीक हाई लगाये। दो शेयर्स में नया लो लगा। नैस्डैक कंपोजिट में 47 शेयरों ने नया उच्च स्तर बनाया। जबकि 205 शेयरों नए न्यूनतम स्तर हिट किया

वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को निचले स्तर पर बंद हुआ। मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों का पुलिंदा एक और फेडरल रिजर्व ब्याज दर में वृद्धि की पुष्टि करता दिखाई दिया। बड़े अमेरिकी बैंक के पहली तिमाही के नतीजों की श्रृंखला की शुरुआत के बाद निवेशकों का उत्साह कम हो गया। सभी तीन प्रमुख अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स लाल रंग में बंद हुए। गुरुवार की मजबूत रैली की के दम पर सभी तीन प्रमुख अमेरिकी शेयर इंडेक्सेस ने साप्ताहिक बढ़त दर्ज की। न्यूयॉर्क में इंडेक्सआईक्यू के मुख्य निवेश अधिकारी सैल ब्रूनो (Sal Bruno) ने कहा, "आज हम थोड़ी राहत ले रहे हैं।" "कल की तेज गति के बाद, बाजार शायद थोड़ा आगे निकल गया था।"

सिटीग्रुप इंक (Citigroup Inc), जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी ( JPMorgan Chase & Co) और वेल्स फार्गो एंड कंपनी (Wells Fargo & Co) ने उम्मीद से अच्छे नतीजे दिये। इन्होंने बढ़ती ब्याज दरों से लाभ उठाया और बैंकिंग प्रणाली में तनाव के डर को कम किया।

निवेश रणनीति विश्लेषक रॉस मेफील्ड (Ross Mayfield) ने कहा, "जैसा कि अपेक्षित था, रिजनल बैंकिंग उथल-पुथल से बड़े बैंकों को शायद उतना नुकसान नहीं हुआ। संभवत: इसके लाभार्थियों को भी उतना नुकसान नहीं हुआ।" "हमने ज्यादातर मजबूत और स्वस्थ बैलेंस शीट देखी। यह बहुत स्पष्ट है (रिजनल बैंकिंग) संकट सिस्टेमिक नहीं है।"


S&P 500 बैंकिंग सेक्टर में 3.5% की बढ़त रही। JPMorgan Chase में 7.6% की वृद्धि हुई। जो 9 नवंबर, 2020 के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।सिटीग्रुप 4.8% बढ़ा जबकि वेल्स फार्गो में 0.1% की गिरावट रही।

डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 143.22 अंक या 0.42% गिरकर 33,886.47 पर आ गया। एसएंडपी 500 8.58 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 4,137.64 पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 42.81 अंक या 0.35% गिरकर 12,123.47 पर बंद हुआ।

मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा में जीती कानूनी लड़ाई, द्वीप पर रहने की मिली अनुमति

एसएंडपी 500 के 11 प्रमुख सेक्टर्स में से सात का सत्र निचले स्तर पर बंद हुआ। जिसमें रियल एस्टेट सबसे अधिक गिर गया। फाइनेंशियल्स ने 1.1% की बढ़त के साथ सबसे बड़ी प्रतिशत उछाल का आनंद लिया।

दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजर द्वारा उम्मीद से अधिक तिमाही मुनाफा दर्ज करने के बाद ब्लैकरॉक इंक 3.1% बढ़ गया।

सप्लायर क्वालिटी की दिक्त के कारण प्लेनमेकर द्वारा कुछ 737 MAX की डिलीवरी रोकने के बाद बोइंग कंपनी का शेयर 5.6% फिसल गया। जबकि सप्लायर स्पिरिट एयरोसिस्टम्स के शेयर 20.7% गिर गए।

लक्ज़री इलेक्ट्रिक ऑटोमेकर की निराशाजनक पहली तिमाही के बाद ल्यूसिड ग्रुप इंक (Lucid Group Inc) के शेयरों में 6.3% की गिरावट आई।

S&P 500 में 11 स्टॉक्स ने नए 52-वीक हाई और दो नए लो हिट किये। नैस्डैक कंपोजिट में 47 शेयरों ने नए हाई और 205 शेयरों नए लो रिकॉर्ड किए।

पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 11.31 अरब शेयर्स की तुलना में अमेरिकी एक्सचेंजों पर शेयर्स का वॉल्यूम 9.98 अरब शेयर था।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।