Wall Street : एसएंडपी 500 इंडेक्स में देखने को मिला सबसे बुरा दिन, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद हुई हवा

US Market: शुक्रवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स में आई 1.5 फीसदी की गिरावट ने इस साल के शुरुआत से अब तक इसमें आई सारी बढ़त को खत्म कर दिया। 18 दिसंबर के बाद से इस सूचकांक में सबसे खराब गिरावट देखने को मिली। फेड ने 18 दिसंबर को दरों में कटौती जारी रखने के बारे में सावधानी बरतने का संकेत देकर बाजार में हलचल मचा दी थी

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 2:33 PM
US Market : 10-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड 7 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.76 फीसदी हो गया। ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा

Wall Street : शुक्रवार को अमेरिकी स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई। बांड यील्ड में बढ़त, डॉलर में लगातार आ रही मजबूती और नौकरियों पर शानदार रिपोर्ट के बाद ट्रेडरों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की अपनी उम्मीद घटा दी है। शुक्रवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स में आई 1.5 फीसदी की गिरावट ने इस साल के शुरुआत से अब तक इसमें आई सारी बढ़त को खत्म कर दिया। 18 दिसंबर के बाद से इस सूचकांक में सबसे खराब गिरावट देखने को मिली। फेड ने 18 दिसंबर को दरों में कटौती जारी रखने के बारे में सावधानी बरतने का संकेत देकर बाजार में हलचल मचा दी थी।

वॉल स्ट्रीट के ज्यादा जोखिम वाले पॉकेट में बिकवाली हुई। इसके चलते स्मॉल कैप अपने पिछले हाई से लगभग 10 फीसदी टूट गए। ट्रेजरी में गिरावट ने 30-ईयर यील्ड को कुछ समय के लिए 5 फीसदी से ऊपर पहुंचा दिया। स्वैप अब इस साल फेड कटौतियों के 30 बेसिस प्वाइंट से कम पर प्राइसिंग कर रहे हैं।

दिसंबर में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मार्च के बाद से सबसे ज़्यादा नौकरियां जुड़ीं और बेरोज़गारी दर में अप्रत्याशित रूप से गिरावट आई, जिससे एक मज़बूत साल का समापन हुआ। अलग-अलग अंकड़े ने महंगाई से जुड़े दबावों को हवा दे रहे हैं। उपभोक्ताओं की दीर्घकालिक महंगाई की आशंकाएं 2008 के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। तेल की कीमतों में उछाल ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है।


प्रीमियर मिटोन इन्वेस्टर्स के नील बिरेल का कहना है कि इस साल की अच्छी शुरुआत की कोई भी उम्मीद अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा, "अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए अच्छी खबर है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद करने वालों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि महंगाई अब फेड के एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगी।" "बॉन्ड यील्ड में उछाल जारी रहने वाला है, जो इक्विटी के लिए बुरी खबर है। अब सवाल है कि क्या 10 साल के ट्रेजरी पर 5% यील्ड वास्तव में देखने को मिल सकता है?"

शुक्रवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स ने कुछ समय के लिए अपने 100-डे मूविंग एवरेज को तोड़ दिया। नैस्डैक 100 में 1.6 फीसदी की गिरावट आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। "मैग्नीफिसेंट सेवन" मेगाकैप का एक गेज 1.2 फीसदी गिरा। छोटी फर्मों के रसेल 2000 इंडेक्स में 2.2 फीसदी की गिरावट आई। वॉल स्ट्रीट का पसंदीदा वोलैटिलिटी इंडेक्स - VIX - 20 के आसपास पहुंच गया।

Daily Voice : लार्जकैप का वैल्यूएशन अच्छा, बजट में किसी बड़े नीतिगत ऐलान की संभावना नहीं- अनिल रेगो

10-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड 7 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.76 फीसदी हो गया। ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा। शुक्रवार के मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद, कुछ बड़े बैंकों के अर्थशास्त्रियों ने फेड दर में अतिरिक्त कटौती के अपने पूर्वानुमान को बदल दिया। बैंक ऑफ अमेरिका,जिसने पहले इस साल दो तिमाही कटौती की उम्मीद जहिर की थी,अब किसी भी कटौती की उम्मीद नहीं कर रहा है। इसने तो यहां तक कहा है कि यूएसफेड का अगला कदम दरों में बढ़त का हो सकता है। दर कटौती को लेकर अब तक सबसे ज्यादा आशावादी रहे सिटीग्रुप को अभी भी पांच क्वार्टर प्वाइंट कटौती की उम्मीद है। लेकिन उसका यह भी कहना है कि ये कटौती मई में शुरू होगी। गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इस साल तीन के मुकाबले दो कटौती की उम्मीद कररहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।