Get App

वॉल स्ट्रीट में लगातार तीसरी तिमाही में दिखी गिरावट, बढ़ी हुई महंगाई और मंदी का दिखा डर

एसएंडपी 500 54.85 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,585.62 पर बंद हुआ जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 500.1 अंक या 1.71 प्रतिशत गिरकर 28,725.51 पर आ गया

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 01, 2022 पर 8:25 AM
वॉल स्ट्रीट में लगातार तीसरी तिमाही में दिखी गिरावट, बढ़ी हुई महंगाई और मंदी का दिखा डर
तीनों इंडेक्सेस में लगातार दूसरे महीने गिरावट देखने को मिली वहीं एसएंडपी और Dow में लगातार तीसरी साप्ताहिक गिरावट नजर आई

एसएंडपी 500 शुक्रवार को पिछले दो दशकों में सितंबर के महीने में अपनी सबसे तेज गिरावट के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में ये गिरावट ऐतिहासिक रूप से बढ़ी हुई महंगाई, बढ़ती ब्याज दरों और मंदी की आशंकाओं से भरी उथल-पुथल वाली तिमाही के कारण नजर आई।

शुक्रवार को सत्र की शुरुआत में एक छोटी रैली देखने को मिली। इस रैली के खत्म होने के बाद सभी तीन प्रमुख इंडेक्स तेजी से लोअर एंड पर फिसल गए।

एसएंडपी और Dow ने लगातार तीसरी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की। तीनों इंडेक्सेस में लगातार दूसरे महीने गिरावट नजर आई।

2022 के पहले नौ महीनों में वॉल स्ट्रीट को लगातार तीन तिमाहियों में गिरावट का सामना करना पड़ा। 2008 के बाद से एसएंडपी और नैस्डैक में ये सबसे लंबी चलने वाली गिरावट रही। जबकि सात वर्षों में Dow की सबसे लंबी तिमाही गिरावट नजर आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें