Get App

Wall street : US इक्विटी मार्केट AI के बनाए बुलबुले में फंसा, कर्ज लेकर किया गया निवेश पड़ेगा भारी - CLSA के एलेक्स रेडमैन

AI-driven bubble : एलेक्स रेडमैन का कहना है कि AI पर होने वाले भारी खर्च के चलते बाजार में अंधाधुंध रैली देखने को मिली है। लेकिन इसके चलते काफी रिस्क पैदा हो गया है। रेडमैन ने कहा,"यह खर्च एक ट्रिलियन डॉलर का एक तिहाई है,शायद यह इतिहास का सबसे तेज़ी से किया गया खर्च है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 8:30 AM
Wall street : US इक्विटी मार्केट AI के बनाए बुलबुले में फंसा, कर्ज लेकर किया गया निवेश पड़ेगा भारी - CLSA के एलेक्स रेडमैन
रेडमैन का कहना है कि बढ़ते प्रॉफ़िट मार्जिन से थोड़ी रहत मिल रही है, लेकिन एडजस्टेड P/E रेशियो अब नवंबर 2021 के लेवल को पार कर गए हैं। ऐसे में बाजार डॉट-कॉम के दौर में बुलेबुले जैसी हो रही हैं

US equity market : CLSA के चीफ इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट अलेक्जेंडर रेडमैन का कहना है कि US इक्विटी मार्केट AI के चलते बनने बुलबुले में हो सकता है या उसके कगार पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते AI इन्वेस्टमेंट से ग्रोथ बढ़ रही है,लेकिन दूसरे तरफ इसके मोनेटाइजेशन को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं। रेडमैन ने कहा, “एवैल्यूएशन के नज़रिए से, ऐसा ज़रूर लगता है कि हम या तो बबल टेरिटरी में हैं या कम से कम उसके करीब पहुंच रहे हैं,” उन्होंने कहा कि “हमें कुछ सालों में इसे मोनेटाइज़ करने पर बात करने की ज़रूरत नहीं है। पॉज़िटिव ROI पाने के लिए हमें इसे आज ही मोनेटाइज़ करना होगा।” अलेक्जेंडर रेडमैन ने CLSA के इंडिया फ़ोरम में एक मीडिया ब्रीफ़िंग में बोलते हुए ये बातें कहीं।

पूरा बाजार हुआ महंगा

उन्होंने S&P 500 में बहुत ज़्यादा कंसंट्रेशन की ओर भी इशारा किया और कहा “आधे से ज़्यादा अर्निंग सिर्फ़ 7 स्टॉक्स से आ रही है… इंडेक्स मार्केट कैप का लगभग आधा हिस्सा अब सिर्फ़ 10 कंपनियों के पास है।” रेडमैन ने पूरे मार्केट के बहुत ज्यादा महंगे हो जाने की ओर भी इशारा किया। S&P 500 का प्राइस-टू-सेल्स रेश्यो अब तक के रिकॉर्ड लेवल पर, जिससे पता चलता है कि इन्वेस्टर्स हर डॉलर के रेवेन्यू के लिए इतिहास का अब तक का सबसे ज़्यादा पेमेंट कर रहे हैं।

दूसरे इंडीकेटर भी कर रहे खतरे का इशारा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें