कभी-कभी बाजार हमारे धैर्य की जबरदस्त परीक्षा लेता है। इस समय भी दायरे में घूमता बाजार बीच-बीच में आने वाली शॉर्ट टर्म रैली और मामूली रिटर्न के साथ निवेशकों के धीरज को परखता दिखा रहा है। हलांकि पिछले अनुभव पर नजर डालें तो पता चलता है कि मई का महीना निवेशकों को बारगेनिंग का अच्छा मौका देता है। मई महीने में अक्सर तमाम क्ववालिटी शेयर सस्ते में मिलते हैं। ऐसे में ये समय क्वालिटी पोर्टफोलियो बनाने का मौका देता है। निफ्टी ने इस साल अब तक और पिछले छह महीने में ज़ीरो रिटर्न दिया है। हालांकि इसमें मार्च 2023 के लो से अब तक 1000 से ज्यादा अंकों का उछाल दिखाया है जो 5 महीनों में आई अब तक की सबसे बड़ी तेजी है।
