Get App

Warren Buffett ने इनवेस्टर्स का डर दूर किया, कहा-अगले 100 साल तक प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से आगे रहेगी हैथवे बर्कशायर

सीएनबीसी को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में बफे ने एबेल के फैसले लेने की क्षमता की तारीफ की। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कंपनी के रोजाना के कामकाज से जुड़े फैसले लेने की जिम्मेदारी अब एबेल पर होगी। बफे ने 1 जनवरी को सीईओ का पद छोड़ दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 11:09 PM
Warren Buffett ने इनवेस्टर्स का डर दूर किया, कहा-अगले 100 साल तक प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से आगे रहेगी हैथवे बर्कशायर
बफे का मानना है कि एबेल के नेतृत्व में बर्कशायर उसी तरह से आगे बढ़ती रहेगी, जिस तरह वह अब तक बढ़ती रही है।

दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे की कमान ग्रेग एबेल को सौंप दी है। एबेल को लंबे समय से बफे का उत्तराधिकारी माना जाता था। अब बफे की जगह वह बर्कशायर हैथवे के सीईओ बन गए हैं। बफे ने कहा है कि लंबी अवधि में उनकी कंपनी का भविष्य किसी दूसरी कंपनी के मुकाबले ज्यादा बेहतर दिखता है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी कंपनी अगले 100 साल तक बनी रह सकती है, जबकि किसी प्रतिद्वंद्वी के बारे में वह ऐसा नहीं सोचते। सीएनबीसी ने यह खबर दी है।

कंपनी से जुड़े फैसले लेने की जिम्मेदारी अब एबेल पर होगी

सीएनबीसी को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में Warren Buffett ने एबेल के फैसले लेने की क्षमता की तारीफ की। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कंपनी के रोजाना के कामकाज से जुड़े फैसले लेने की जिम्मेदारी अब एबेल पर होगी। बफे ने 1 जनवरी को सीईओ का पद छोड़ दिया। इसके साथ ही करीब छह दशकों से जारी उस सिलसिला का अंत हो गया, जिसके दौरान बर्कशायर हैथवे फर्श से अर्श पर पहुंच गई।

वॉरेन बफे बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन बने रहेंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें